Latest Post

Summer Special

                        

अनानास का रायता

 3 व्यक्तियों  के लिए ,
बनाने में लगने वाला समय : 10  मिनट 

सामग्री 

3 -4  अनानास के गोल टुकड़े ,
250 ग्राम दही ,
1 /2  छोटा चम्मच नमक,
1 /2 छोटा चम्मच काला नमक ,
1 /2 छोटा चम्मच लाल मिर्च ,
1 /2  छोटा चम्मच भुना और पिसा जीरा 

विधि 

दही को अच्छी  तरह से मथ लें।  उसमें  थोड़ा सा अनानास का रस  भी डाल दें और नमक डाल दें। अनानास के  छोटे छोटे टुकड़े कर के उस दही में डाल दे , ऊपर से काला नमक ,लाल मिर्च  और जीरे से सजा दें। अनानास का रायता  तैयार है 


RECEIPE:पाइनएप्पल  कस्टर्ड 



पाइनएप्पल  कस्टर्ड
 


4 -5  व्यक्तियों के लिए 


बनाने में लगने वाला समय :30  मिनट 

सामग्री 

1 /1 /2  बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर ,
1 /3 /4  प्याले दूध ,
1 /4  प्याले चीनी ,
1 अण्डा ,
1 /1 /2 बड़े  चम्मच निम्बू  का   रस ,
1 बड़ा चम्मच जिलेटिन ,
5 -6  अनानास के  टुकड़े 
2 संतरे की छीली  हुई फांके ,
1 /2 अनार 

विधि 

1 /4  प्याला पानी में जिलेटिन  मिला ले.अंडे का पीला भाग अलग कर  लें ।  पीले भाग में 1 /4 प्याला चीनी ,निम्बू का रस डाल लें।  एक गरम  पानी के  बर्तन   में उसे रख कर गाढ़ा होने तक चलाते रहे।  फिर पानी में से बर्तन निकाल कर जिलेटिन उसमे दें . 1 /4  प्याला दूध  में कस्टर्ड  पाउडर मिला कर आंच पर चढ़ा दे।  बाकी दूध भी कस्टर्ड के मिश्रण  में मिला ले. 1 /1 /2  बड़े चम्मच  चीनी डाल  कर लगभग 2 मिनट तक पकाएं ,ठंडा होने पर जिलेटिन व अंडों का मिश्रण मिलाएं।  सर्विंग डिश में  लिए  रख दें  . जब जम  जाय तो अनानास के टुकड़े , संतरे की फांके  व अनार के दानो से सजाएं  और पेश करे। 





रेसिपी  फ्रूट चेरी  क्रीम 

6 व्यक्तियों के लिए 
बनाने  में  लगने वाला समय 

सामग्री 
1 अनानास ,
2 केले ,
1 /2 कटोरी चेरी ,
1 कटोरी क्रीम ,
50 ग्राम चीनी ,
2 सेब ,
8 -10 काले अंगूर ,
7 - 8 चेरी ,
1 /2 कटोरी दूध 

विधि 
 अनानास को आधा काट  लें।  आधा भाग खाली कर लें  व उस  आधे भाग से निकले अनानास के चौकोर टुकड़े कर लें. केले  और सेब  के लम्बे लम्बे टुकड़े काट लें। अब  क्रीम में दूध ,चेरी डाल कर मिक्सी  में  चलायें व चीनी भी डाल  दें। अब अनानास के खाली हिस्से में यह क्रीम चेरी वाला मिश्रण डाल दे।  ऊपर  से सभी फल  मिलाएं। फ्रिज में रख कर ठंडा करे।  फ्रूट चेरी क्रीम तैयार हैं 

हमें अपने एक्सपीरियंस जरूर शेयर करें ,आप  हमें  youtube में भी देख सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment

suggestions are always welcome.